राजस्थान : बदला मौसम का मिजाज, जयपुर समेत कई जगह बारिश, नागौर में गिरे ओले
जयपुर। राजस्थान के मौसम का मिजाज गुरुवार को एक बार फिर बदल गया। शाम को राजधानी जयपुर समेत कई जिलों से बारिश से समाचार हैं। नागौर में बेर के आकार के ओले गिरे हैं। इससे मौसम सुहावना हो गया। जयपुर के साथ-साथ सीकर, चूरू, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, दौसा, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर और जैसलमेर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर और नागौर तथा पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, अलवर, दौसा, अजमेर, और धौलपुर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफतार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
इधर, गुरुवार को बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में फसल कटी हुई पड़ी है। वहीं, कई जिलों में फसल कटाई का काम चल रहा है। कई किसान फसलों को काट चुके हैं, लेकिन वो खेतों खुली रखी हुई है। इससे कटी फसल में नुकसान होने आशंका बढ़ गई है। नागौर जिले में मूण्डवा के निकट थिरोद गांव, कुचेरा के आस-पास के क्षेत्र में तथा नावां के निकट खाकड़की गांव के पास ओले गिरे हैं। इसी प्रकार मूण्डवा के दक्षिण पश्चिम की कांकड़, हरसौर तथा आसपास के गांव में तेज आंधी के साथ ओले गिरने के समाचार हैं।












Click it and Unblock the Notifications