Rajasthan Weather: जयपुर समेत कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश, क्‍या मानसून जल्‍दी आएगा?

Rajasthan Weather 2023: मई माह में राजस्‍थान के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 6 मई की शाम को जयपुर समेत कई जगहों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई।

Rajasthan Weather

Rain in Jaipur Rajasthan: राजस्‍थान में मई माह की शुरुआत से ही मौसम कई रंग दिखा रहा है। कभी तन झुलसा देने वाली लू चल रही है तो कभी आंधी-बारिश का दौर। शनिवार को शाम को भी ऐसा ही रहा।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में फिर होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी

    बात अगर राजस्‍थान की राजधानी जयपुर की करें तो यहां पर शाम करीब पौने 7 बजे मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इधर, जयपुर मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया था कि 6 मई को राजस्‍थान के जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, चूरू,सीकर, नागौर, बीकानेर,जैसलमेर, बाडमेर, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली / तेज हवाओं का दौर चल सकता है।

    जयपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। हालांकि दिन उगने के साथ ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया था। शाम होते होते बादल घने हो गए और रात को पौने सात बजे से जयपुर में बरस पड़े। जयपुर शहर के अलावा आस-पास के इलाकों से भी बारिश के समाचार मिले हैं।

    मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मध्‍यम दर्जे की बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चली हैं। ग्रामीण इलाकों में हवाएं चलने से घरों में धूल की परत जम गई। वहीं, बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

    मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौमस केंद्र जयपुर ने यह भी चेतावनी जारी की थी कि रात को साढ़े सात बजे के आस-पास पेड़ों की शरण ना लेवें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्‍याम शर्मा कहते हैं कि राजस्‍थान में आंधी-बारिश की स्थिति बीते दो सप्‍ताह से बनी हुई है, जो आठ से नौ मई तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान का है कि 12 मई के बाद से राजस्‍थान में तापमान बढ़ना शुरू होगा, जो 44 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

    क्‍या बारिश जल्‍दी आएगी?

    अप्रैल और मई माह में राजस्‍थान, दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में बारिश होने से लोगों में चर्चा है कि शायद मानसून 2023 समय से पहले आएगा। इस पर मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक शर्मा के कहते हैं कि अभी का मौसम देखते हुए मानसून के आगमन का अनुमान लगा पाना संभव नहीं है। मौसम साफ होने के बाद परिस्थिति बदलेगी। तब कुछ कहा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Update: 'गर्मी ढाएगी सितम', 40 डिग्री से भी ज़्यादा तापमान होने के आसार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+