Bihar Weather Update: 'गर्मी ढाएगी सितम', 40 डिग्री से भी ज़्यादा तापमान होने के आसार

Bihar Weather Forecast: बिहार में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर ‘गर्मी का क़हर’ लोगों पर बरसने वाला है।

Weather News Bihar

Weather News Bihar: बिहार में गर्मी से पारा चढ़ने वाला है, मौसमा वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक शुष्क मौसम और तापमान 40 तक पहुंचेगा, वहीं रात का टेंपरेचर 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात में बादल छाए रहेंगे और दिन में तपिश वाली धूप खिलेगी। इस वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशानी करेगी। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में साइक्लोन सर्किल का प्रभाव खत्म हो चुका है।

साइक्लोन सर्किल उत्तर प्रदेश के तटवर्ती इलाके से छत्तीसगढ़ की तरफ रुख कर रहा है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में 'मौसम का कहर' लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे गर्म जिला शेखपुरा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में शेखपुरा का 37.5 डिग्री, बक्सर का 36.5 डिग्री, कटिहार का 36.2 डिग्री, जमुई का 35.5 डिग्री, भागलपुर का 35.6 डिग्री, गया का 35 डिग्री, भोजपुर का 34.3 डिग्री, नवादा का 33.3 डिग्री, औरंगाबाद का 32.9 डिग्री, वैशाली का 31.3 डिग्री, बांका का 31.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 28.8 डिग्री, इसके साथ ही सुपौल, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, समेत अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

गुरुवार की बात की जाए तो प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए थे। वहीं गोपालगंज, सीवान, बक्सर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, में दिन के वक्त आंधी-पानी का अलर्ट भी जारी हुआ था। वहीं राजधानी पटना में सुबह से बादल थे, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप बढ़ी और दोपहर तक तो हवा के बावजूद लोगों को तपिश महसूस हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+