राजस्थान मौसम : तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत
Jaipur News, जयपुर। राजस्थान का मौसम अप्रैल माह में कई रंग दिखा रहा है। महीने की शुरुआत जहां रेत के बवंडर से हुई। वहीं, अब आधा महीने बीतते-बीतते पूरा सूबा बारिश व ओलों की चपेट में आ गया है। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं ओलों की चादर बिछी है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत भी हो गई।

राजस्थान में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। राजधानी जयपुर, राजसमंद, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, सीकर, प्रतापगढ़ और सीकर समेत कई जिलों से बारिश व ओलों के समाचार हैं। इनके अलावा बीकानेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया और रामसमंद के रेलमगरा थाना इलाके गांव खड़बामनिया में छह साल के बच्चे बबलू की आकाशीय बिजली के कारण मौत हुई है।
मौसम विभाग पिछले कई दिनों से राजस्थान में धूलभरी आंधी व बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए 10 से 14 अप्रैल तक तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की थी। बाड़मेर व आस-पास के कुछ जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी का असर दिखा भी थी। वहां आंधी चली थी। इससे पहले 5 अप्रेल को राजस्थान के शेखावाटी में रेत का बवंडर आया था।
यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग जयपुर को प्रदेश के अनेक जिलों के लिए 16 व 17 अप्रैल का अलर्ट है। विभाग के बुलेटिन के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी, मेघगर्जना, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इनमें प्रभावित जिले सीकर, झुंझुनूं, टोंक,सवाई माधोपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चितौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा है। 17 अप्रैल को उत्तरी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली जिला शामिल है।श हुई थी. सड़कों पर पानी भर आया।












Click it and Unblock the Notifications