राजस्थान का मौसम : साल 2020 के अंतिम दिन सीकर में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, पारा माइनस 4 डिग्री
सीकर। इस समय जहां पूरी दुनिया नएवर्ष 2021 के जश्न में डूबी हुई है। वहीं, राजस्थान कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। प्रदेश का कोना-कोना कांप रहा है। शेखावाटी अंचल में भी सर्दी सितम ढा रही है। साल 2020 जाते-जाते शेखावाटी में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल के अंतिम दिन सीकर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम है।

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। यहां लगातार चौथे दिन पारा माइनस में है। सुबह अंचल में कई जगहों पर बर्फ जमी नजर आ रही है।
इधर, राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार नए साल 2021 में एक जनवरी से तीन जनवरी तक प्रदेश में कई जगह बादल छाएंगे और कई जिलों में गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर जारी रहेगा। फतेहपुर में गुरुवार को लगतार चौथे दिन तापमान माइनस में रहा है। जिसकी शुरुआत सोमवार को माइनस 2.6 डिग्री से हुई थी। इसके बाद मंगलवार को तापमान माइनस 3.2, बुधवार को माइनस 3 डिग्री रहा।












Click it and Unblock the Notifications