Rajasthan VidhanSabha Chunav 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में 5.26 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

Rajasthan Election Date and Total Voters: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 23 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होगी। राजस्‍थान में कुल मतदाता 5 करोड़ 26 लाख हैं।

Rajasthan Election Voting Counting: राजस्‍थान विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्‍त हो रहा है। राजस्‍थान विधानसभा 2023 को लेकर 9 अक्‍टूबर 2023 से आचार संहिता लागू कर दी गई है।

राजस्‍थान की 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजस्‍थान में इस बार 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

rajasthan me chunav kab hai 2023

सोमवार दोपहर को दिल्‍ली के रंग भवन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने पांच राज्‍यों मिजोरम, तेलंगाना, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में चुनावों की घोषणा की। पांचों राज्‍यों में 1.7 लाख मतदान केंद्रों पर 679 सीटों के लिए मतदान होगा। इन बूथों पर कुल 16 करोड़ से ज्‍यादा वोटर रजिस्‍टर्ड हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राजस्‍थान के कुल 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाताओं में से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 965 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 694 महिला मतदाता हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए 100 साल से ज्‍यादा उम्र के मतदाताओं की संख्‍या 17 हजार 241 है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में इस बार 90 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 22 लाख मतदाता 18 से 19 साल की उम्र के हैं। पुरुषों के मुकाबले 80 हजार महिला मतदाता ज्‍यादा जुड़ी हैं। साल 2018 में मतदाताओं की संख्‍या 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार 740 थी जो साल 2023 में बढ़कर 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 442 हो गई है।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सबसे ज्‍यादा वोटर 4 लाख 20 हजार 712 मतदाता जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम मतदाता 1 लाख 91 हजार 564 जयपुर की किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 कार्यक्रम

  • मतदान - 23 नंवबर
  • मतगणना - 3 दिसंबर
  • अधिसूचना 30 अक्‍टूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 6 नवंबर
  • नामांकन की जांच 7 नवंबर
  • नाम वापसी- 9 नवंबर


    पांच राज्‍यों का चुनाव कार्यक्रम

    • मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतगणना
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरण में मतदान
    • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान
    • राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 23 नवंबर को मतदान
    • तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान
    • पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को एक साथ मतगणना

    {document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+