राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले संजीवनी घोटाले के पीड़ित, सीएम ने दिया पैसा दिलाने का आश्वासन
सीएम अशोक गहलोत ने संजीवनी घोटाले के पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम गहलोत को पीड़ितों ने आपबीती सुनाई। उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली की अदालत में सीएम गहलोत शिकायत दर्ज कराई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को संजीवनी घोटाले के पीड़ितों से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की जमा राशि वापस दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को करोड़ों रुपये की ठगी के साथ-साथ अपनी बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया। आपको बता दें सीएम गहलोत बार-बार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने घोटाले वाले आरोप को गलत बताया है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को दिल्ली की अदालत में एक शिकायत भी दर्ज की है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर संजीवनी घोटाले पर टिप्पणी कर उन्हें बदनाम करने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ितों ने बताई आपबीती
संजीवनी घोटाले के शिकार लोगों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम गहलोत के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात के दौरान कई पीड़ितों ने शेखावत और सोसाइटी के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह का नाम लिया है।












Click it and Unblock the Notifications