राजस्थान: अलवर में छात्रों का विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, गधों को मैडल पहनाकर जताया विरोध

राजस्थान में अलवर के भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के छात्र भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलनरत हैं। छात्रों ने सोमवार को गधों को मैडल पहनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

alwar

राजस्थान में अलवर के भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लंबे समय से छात्र आंदोलनरत है। विश्वविद्यालय के छात्र सोमवार को विश्वविद्यालय में गधे लेकर पहुंचे। जिनको मेडल पहनाकर छात्रों ने विरोध जताते हुए कहा कि गधाराज बंद करो। विश्वविद्यालय से भ्रष्टाचार खत्म करो। पिछले 15 दिनों से छात्र नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

गोल्ड मेडल को लेकर विवाद

विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमंत चावड़ा का कहना है कि विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। मनमर्जी से उत्तर पुस्तिकाओं में अंक दिए जा रहे हैं। इसके बदले में पैसे तक वसूले जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। नेताओं के बेटे टॉप कर रहे हैं। जबकि वे पहले फेल हो जाते हैं। बाद में टॉप करते हैं। छात्रों की मांग है कि गोल्ड मेडल लाने वालों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाए। ताकि उनकी काबिलियत सभी को पता चल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष गुर्जर को पहले फेल कर दिया था। लेकिन दोबारा जांच कराने पर भी पास हो गए। ऐसा ही अनेक छात्रों के साथ हुआ है। इसके बाद विरोध बढ़ता जा रहा है।

छात्र नेता 8 दिन से भू-समाधि पर

विश्वविद्यालय के छात्र नेता पिछले 8 दिन से भूल समाधि लेकर विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चला रखा है। छात्र परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमंत चावड़ा का कहना है कि हमने लंबे समय से विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए संघर्ष किया है। लेकिन जो हालात विश्वविद्यालय में बने हुए हैं। उससे हम खफा है। हमें विश्वविद्यालय प्रशासन से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

Recommended Video

    अलवर के भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में छात्रों का अनूठा प्रदर्शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+