राजस्थान: उदयपुर में पीएनबी बैंक के लॉकर में रखे सवा दो लाख रुपए चट कर गई दीमक, मालकिन पहुंची तो उड़ गए होश
राजस्थान के उदयपुर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में सवा दो लाख रूपए की गड्डियों को दीमक चट कर गई। लॉकर की मालकिन जब पैसे लेने के लिए बैंक पहुंची तो उसके पैसे मिट्टी में तब्दील हो चुके थे।
राजस्थान के उदयपुर में पीएनबी बैंक में एक महिला कस्टमर लाखों रुपयों को दीमक चट कर गई। महिला ने जब लॉकर खोला तो उसके अंदर रखे नोटों की गड्डियां मिट्टी में तब्दील हो गई। महिला यह सब देख कर चौंक गई। वह घबराई हुई बैंक कर्मियों के पास गई। लेकिन बैंक कर्मी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए।

लॉकर में रखे थे सवा दो लाख रुपए
शहर के हिरण नगरी निवासी महेश की पत्नी सुनीता मेहता ने पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर में सवा दो लाख रूपए रखे हुए थे। पिछले साल मई माह में लॉकर खुलवा कर देखा था। उस समय नोट पूरी तरह से सुरक्षित पड़े थे। लेकिन बीते गुरुवार के दिन जरूरत पड़ने पर सुनीता ने लॉकर खुलवाया तो पता चला कि नोटों की गद्दियों को पूरी तरह दीमक खा चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट ने पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया था। इसलिए कैश को नुकसान पहुंचा है। लॉकर के अंदर और भी सामान रखा हुआ है। उसके भी खराब होने की आशंका है। जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधन को कर दी गई है।

बैंक में 20-25 लॉकर में दीमक लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि बैंक में 20-25 लॉकर ऐसे हैं। जिनमें दीमक लगने की आशंका है। बैंक में दीमक से होने वाले नुकसान के लिए कोई प्रबंधन नहीं किया है। बैंक की लापरवाही से ऐसा हुआ है। पीएनबी बैंक के सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि ग्राहकों के नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कस्टमर को दोबारा बैंक में बुलाया गया है। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैंक के अंदर सीलन आने की वजह से दीमक ने नुकसान पहुंचाया है।













Click it and Unblock the Notifications