छात्रसंघ चुनाव : सीकर में SFI व अजमेर-उदयपुर में ABVP का पूरा पैनल जीता, RU में कांग्रेस ने ही NSUI को हराया!

जयपुर, 27 अगस्‍त। राजस्‍थान छात्रसंघ चुनाव 2022 सम्‍पन्‍न हो गए हैं। 14 विश्‍वविद्यालय और 450 से ज्‍यादा कॉलेजों में शनिवार को मतगणना हुई। 5 में एबीवीपी व 5 में निर्दलीय प्रत्‍याशी अध्‍यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। दो में एसएफआई व दो जगहों पर अन्‍य संगठन के प्रत्‍याशी अध्‍यक्ष बने है। अध्‍यक्ष पद के लिए सभी विश्‍वविद्यालयों में एनएसयूआई का सूपड़ा साफ हो गया।

Rajasthan student union election

निर्मल चौधरी : राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय जयपुर

छात्रसंघ चुनाव 2022 में सबसे चौंकाने वाला परिणाम राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय में आया है। यहां पर अध्‍यक्ष पद पर एनएसयूआई के ही बागी प्रत्‍याशियों के बीच टक्‍कर रही। जीत एनएसयूआई के बागी व निर्दलीय प्रत्‍याशी निर्मल चौधरी के हिस्‍से आई। मंत्री की बेटी निर्दलीय निहारिका मीणा दूसरे स्‍थान पर रही। एनएसयूआई ने दोनों की एनवक्‍त पर टिकट काटकर रितु बराला को प्रत्‍याशी बनाया, जो तीसरे स्‍थान पर रही। राजनीति की जानकारों की मानें तो आरयू में कांग्रेस ने ही एनएसयूआई को हराया। आरयू में एबीवीपी प्रत्‍याशी की जमानत ही जब्‍त हो गई।

अरविंद सिंह भाटी : जयनारायण व्यास विश्‍वविद्यालय जोधपुर

जोधपुर में जयनारायण व्‍यास विश्‍वविद्यालय में अध्‍यक्ष पद पर SFI के अरविंद सिंह भाटी ने जीत दर्ज की है। यहां पर NSUI और ABVP के दांव भी अरविंद सिंह भाटी की जीत में सबसे बड़ा फैक्टर बने। दोनों ने ही जाट कैंडिडेट को उम्मीदवार बनाया था, जिससे वोट बंटा और फायदा अरविंद को मिला। दरअसल, जेवीयू जोधपुर के छात्रसंघ चुनाव में हमेशा जातिगत फैक्‍टर निर्णायक भूमिका निभाता है। एनएसयूआई व एबीवीपी के कैंडिडेट तय होने के बाद ही SFI अपना दांव चलती है।

कुलदीप सिंह : मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर

उदयपुर में मोहनलाल सुखाडि़या विश्‍वविद्यालय में एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है। एनएसयूआई का गढ़ ढहाते हुए एबीवीपी का पूरा पैनल जीता है। अध्‍यक्ष पद पर एबीवीपी के कुलदीप सिंह ने एनएसयूआई के देव सोनी को हराया। उपाध्‍यक्ष पद पर विष्‍णु रेबारी, महासचिव पद पर कपिश जैन व संयुक्‍त सचिव पद पर महिमा वैष्‍णव ने जीत दर्ज की।

महिपाल गोदारा: महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्‍वविद्यालय अजमेर

अजमेर में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्‍वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत की हैट्रिक बनी है। एबीवीपी के महिपाल गोदारा ने अध्‍यक्ष पद, मुकेश मूंदलीया ने उपाध्‍यक्ष पद, अंकित शर्मा ने महासचिव पद व संस्कृति दाधीच ने संयुक्‍त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। ABVP पिछले 5 साल से यहां मजबूती से काम कर रही है। हर बार अपना पैनल जितवा रही है

लोकेन्द्र सिंह : महाराजा गंगा सिंह बीकानेर

बीकानेर में महाराजा गंगासिंह के छात्रसंघ चुनाव में अध्‍यक्ष पद पर एबीवीपी के लोकेंद्र सिंह जीते हैं। लोकेंद्र सिंह को 275 व निर्दलीय उम्मीदवार भवानी सिंह तंवर को 259 वोट मिले। यहां पर एनएसयूआई ने अपना प्रत्‍याशी नहीं उतारा था। यहां छात्रसंघ चुनावों में राजपूत और जाट फैक्टर निर्णायक भूमिका निभाता है। यूनिवर्सिटी में राजपूत और एबीवीपी के नेता सालभर सक्रिय रहते हैं, जिसका फायदा छात्रसंघ चुनाव में मिलता है।

विजेंद्र कुमार ढाका : शेखावाटी विश्‍वविद्यालय सीकर

सीकर के कटराथल स्थित शेखावाटी विश्‍वविद्यालय में एसएफआई का पूरा पैनल जीता है। यहां पर अध्‍यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार ढाका ने एबीवीपी के तेजकरण को हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+