राजस्थान सरपंच चुनाव 2020: पति-पत्नी का फेसबुक LIVE वीडियो वायरल, कार में दोनों ये करते दिखे
जयपुर। राजस्थान सरपंच चुनाव 2020 में मतदान के चंद दिन शेष हैं। फिलहाल चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर वोट मांग रहे हैं। राजस्थान की 9 हजार 171 पंचायतों में तीन चरणों में सरपंच चुनाव 2020 का पहला चरण 17 जरवरी से शुरू होगा। इधर, सोशल मीडिया पर सरपंच चुनाव का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच कथित तौर पर सरपंच का चुनाव लड़ने वाली एक महिला प्रत्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लाइव वीडियो पति-पत्नी में तीखी बहस
फेसबुक और वाट्सऐप पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक कार में रिकॉर्ड किया गया है। इसमें एक व्यक्ति कार चालते हुए फेसबुक पर लाइव वीडियो शुरू करता है और फिर कार में साथ बैठी पत्नी का परिचय सरपंच प्रत्याशी के रूप में करवाता है। पत्नी से वह लाइव वीडियो के दौरान वोट व समर्थन मांगने की अपील करने को कहा, मगर पत्नी चुप रही। उसके समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे वोट मांगे। इस मुद्दे पर लाइव वीडियो के दौरान नोंकझोक हो गई। फेसबुक लाइव के दौरान पत्नी की प्रतिक्रिया नहीं देने पर वह गुस्सा हो जाता है। वायरल वीडियो में पत्नी पर गुस्से में पिटाई करने धमकी देते हुए कहता है कि आज उसकी बेइज्जती हो गई है।

जानिए सरपंच चुनाव 2020 का कौनसा चरण कब से
बता दें कि राजस्थान की 9 हजार 171 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 17 जनवरी 2020 को, दूसरे चरण का 22 जनवरी को और तीसरे चरण के लिए 29 जनवरी को वोटिंग होगी। पहले चरण की अधिसूचना 7 जनवरी को जारी होगी। 8 जनवरी को नामांकन और 9 जनवरी को नाम वापसी की जा सकेगी। पहले चरण के लिए 17 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और इसी दिन वोटों की गिनती की जाएगी।

हनुमानगढ़ के पीलीबंगा जा रहे थे
सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे इस 1.56 मिनट इस वीडियो में यह शख्स कहता, नमस्ते मेरे ग्रामवासियों, मेरे दोस्तों, मेरे बुजुर्गों। आपका बहुत स्वागत करता हूं। मैं फेसबुक पर लाइव आया हूं। काफी समय बाद आया हूं। मेरे गांव में सरपंच पद के चुनाव होने जा रहे हैं। सरपंच प्रत्याशी सुमन सिहाग यही मेरे साथ है। हम पीलीबंगा जा रहे हैं। हम रास्ते में हैं तो सोचा बात कर लें। दो मिनट लाइव आ जाए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications