Weather Update : राजस्थान में इन जगहों पर 16 से 19 अक्टूबर तक हो सकती है बारिश, VIDEO
जयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान से मानसून 2021 लगभग विदा हो चुका है, मगर मौसम विभाग जयपुर के अलर्ट फिर से चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि विदा होते मानसून ने यूटर्न लिया है और आगामी चार दिन में राजस्थान की कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम का बदल रहा मिजाज
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. राधेश्याम के अनुसार राजस्थान में आने वाले दिनों में एक नया बारिश का क्षेत्र बनने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटों में पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी इलाकों जैसे उड़ीसा और तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है।
Recommended Video
पूर्व की ओर से हवाएं चलने का अनुमान
इस कम दबाव के क्षेत्र के असर से राजस्थान में 16 और 17 अक्टूबर को हवाओं में परिवर्तन की संभावना है। ऐसी स्थिति में पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह पूर्व की ओर से हवाएं चलने का अनुमान है। इससे राजस्थान के जयपुर भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा।
बीकानेर संभाग में भी बारिश की संभावना
14 अक्टूबर को जारी मौसम अलर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में 16-17 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग के जिलों में भी 16-17 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications