राजस्थान के 102 IAS, IPS व IFS अधिकारियों को नववर्ष के तोहफे में मिल सकती है पदोन्नति
जयपुर, 30 दिसम्बर। राजस्थान में अफसरों को नए साल 2022 में पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। प्रदेश में अफसरों के प्रमोशन की सूचियां शुक्रवार रात तक जारी होने की उम्मीद है।

खबर है कि इस बार राजस्थान के 102 आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों को प्रमोट किया जा सकता है। इनमें प्रमुख सचिव अभय कुमार इकलौते अफसर होंगे जो एसीएएस बनेंगे।
इनके अलावा आईपीएस अधिकारियों में चार आईजी का प्रमोशन एडीजी की पोस्ट पर प्रमोशन होगा। इतनी बड़ी संख्या में अफसरों के प्रमोशन से आने वाले दिनों में बड़ा फेरबदल भी संभव है। क्योंकि राजस्थान सरकार मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी है।
अब सरकारी की योजनाओं को अंतिम स्तर तक पहुंचाने के लिए सरकार अफसरों की नए सिरे से पोस्टिंग कर सकती है। सचिवालय में बहुत सारे सीनियर अफसरों के पास अतिरिक्त प्रभार है। ऐसे में उनके बोझ को कम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications