Tauktae in Rajasthan : चक्रवात तौकते के कारण राजस्थान में भारी बारिश, भीलवाड़ा में 50 MM पानी बरसा
जयपुर, 18 मई। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते का असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिला है। बीते चौबीस घंटे के दौरान भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर आदि में जोरदार बारिश हुई है। सर्वाधिक 50 एमएम पानी भीलवाड़ा जिले में बरसा है। बुधवार को भी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है।
Recommended Video

राजस्थान में कहां कितनी बारिश
भीलवाड़ा में 50 एमएम
चित्तौड़गढ़ में 25 एमएम
डबोक उदयपुर में 20.6 एमएम
वनस्थली टोंक में 20 एमएम
सवाई माधोपुर में 16 एमएम
बूंदी में 14 एमएम
अजमेर में 11.8 एमएम
राजस्थान मौसम विभाग ने मंगलवार को उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की थी। साथ ही यह भी कहा है कि बुधवार को जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
बता दें कि राजस्थान के 33 में से 30 जिलों में चक्रवाती तूफान तौकते का असर देखा जा रहा है। इनमें से 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रेड, यलो और आरेंज अलर्ट भी जारी कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications