राजस्थान: प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों में उपकरण व पुस्तकों की होगी खरीद, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर, धौलपुर, सिरोही एवं चित्तौड़गढ़ में चिकित्सा महाविद्यालय के लिए उपकरण और पुस्तकों की खरीद के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। इस पर 56.08 करोड़ रुपए खर्च होगा।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा महाविद्यालय श्रीगंगानगर, धौलपुर, सिरोही एवं चित्तौड़गढ़ के लिए उपकरण एवं पुस्तकों की खरीद के लिए वित्तीय सहमति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस कार्य हेतु 56.08 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधा

सीएम गहलोत की इस सहमति से इन 4 चिकित्सा महाविद्यालयों के पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन आदि विभागों में फर्नीचर एवं पुस्तकों की खरीद 'फर्स्ट रिन्यूअल' के तौर पर की जा सकेगी। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने से पूर्व ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा राज्य सरकार का गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध करवाने का ध्येय भी पूरा होगा। उल्लेखनीय है कि उपकरणों एवं पुस्तकों की आवश्यकता का निर्धारण राजमेस में गठित समिति के द्वारा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मापदण्डों के अनुसार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+