राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस को लेकर तैयारियां तेज, हल और तलवार भेंट करेंगे समर्थक
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर धाम पर अपना जन्मदिन मनाने जा रही है। राजे के जन्मदिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।इस मौके पर वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजे को हल और तलवार भेंट करेगा।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सालासर धाम में 4 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज एवं प्रदेश प्रमुख महामंत्री, झुंझुनू जिला मंत्री मनीष शर्मा, प्रदेश युवा महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका बेदी के नेतृत्व में राजस्थान की आन, बान, शान, किसानों की पुकार वसुंधरा राजे सिंधिया को किसान समृद्धि के प्रतीक हल एवं क्षत्रियों का प्रतीक तलवार भेंट किया जाएगा। वसुंधरा राजे किसानों की हमदर्द रहने के साथ ही गरीब, दलित महिलाओं के हितों की रक्षा रही है। हल और तलवार इस बात का प्रतीक है कि वसुंधरा राजे प्रदेश के हर वर्ग और समुदाय की सर्वमान्य नेता हैं।

ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा जन्मदिवस
भाजपा नेता महेश बसावतिया ने कहा कि वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज के निर्देशानुसार इस जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए वसुंधरा राजे मंच के प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। झुंझुनू जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप सोनी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्तर पर संगठन के पदाधिकारी घनश्याम शर्मा, दिलीप मित्तल और आशीष तैयारियों को लेकर हर जिला स्तर के मंच के समर्थकों से संपर्क करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को आम सभा में लाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
महिला पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा राजे का सम्मान
वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है। जिस के संबंध में करीब 101 महिलाओं द्वारा वसुंधरा राजे का सम्मान किया जाएगा। राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में निर्धारित समय के अनुसार गाड़ियों की रवानगी सालासर के लिए प्रस्थान करवा दी जाएगी। सभी समर्थकों के लिए भोजन और खानपान की व्यवस्था पूर्ण रूप से रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications