Rajasthan Police Constable Recruitment 2022: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 8438 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर, 5 जनू। राजस्थान में बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है। आगामी दो साल में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 8 हजार 438 पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती को प्रशासनिक ​स्वीकृति मिल चुकी है। खुद सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी शेयर की है।

Rajasthan Police Constable Recruitment for 8438 Posts in 2021-23
सीएम गहलोत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राज्य सरकार राजस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

प्रस्ताव के अनुसार राज्य बजट 2021-22 के दौरान की गई घोषणा के क्रम में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 रिक्त पदों और वर्ष 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 रिक्त पदों पर जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा भर्ती की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त, चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का सृजन कर इन पर भर्ती के लिए भी स्वीकृति दी जा चुकी है।

इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को राजस्थान पुलिस में नौकरी के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, बड़ी संख्या में पुलिस कॉन्स्टेबल के नियोजित होने पर पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था के प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण के कार्य और अधिक प्रभावी रूप से कर पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+