राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, जानिए किन हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल कलराज मिश्र और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी है। राजे ने सभी का आभार जताया है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बुधवार को जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राजे अपना जन्मदिन धौलपुर निवास पर परिवार के साथ मना रही है। वसुंधरा राजे इससे पहले 4 मार्च को ही चुरू जिले में सालासर बालाजी धाम में अपने जन्मदिवस का आयोजन कर चुकी है। मोदी के अलावा वसुंधरा राजे को बधाई देने वालों में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शामिल रहे। इसके साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए राजे को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इसके लिए सभी का आभार जताया है।
राजे समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे थे सालासर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बधाई देने के लिए उनके समर्थक जयपुर पहुंच रहे हैं। कुछ समर्थक तो पैदल यात्रा करते हुए जयपुर पहुंचे वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को आता है। लेकिन इस बार होली के त्यौहार के चलते वसुंधरा राजे ने 4 मार्च को चूरू जिले के सालासर धाम में अपने जन्मदिवस का आयोजन किया था। राजे ने इस दिन सभी आम और खास लोगों से मुलाकात की थी। वसुंधरा राजे को बधाई देने उनके समर्थक बड़ी संख्या में सालासर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications