Rajasthan paper leak : राजस्‍थान में बिना विवाद के खत्‍म क्‍यों नहीं होतीं भर्ती परीक्षाएं?

Rajasthan Teacher Recruitment Exam 2021

Rajasthan Teacher Recruitment Exam 2021 : राजस्‍थान में फिर आरपीएससी की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया। इस बार 24 दिसम्‍बर 2022 को वरिष्‍ठ अध्‍यापक भर्ती परीक्षा में जीके का पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक का मास्‍टर माइंड जालोर सरकारी स्‍कूल का वाइस प्रिंसिपल सुरेश विश्‍नोई निकला है। राजस्‍थान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने 44 लोगों को पकड़ा है, जिनमें 40 अभ्‍यर्थी भी शामिल हैं।

राजस्‍थान में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि परीक्षार्थी सरकारी नौकरी की उम्‍मीद में परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकले हो और पता चले कि पेपर आउट हो गया और परीक्षा दुबारा होगी। वरिष्‍ठ अध्‍यापक भर्ती परीक्षा 2022 से पहले ही अनेक भर्तियों पर विवाद हुआ है। पेपर लीक के चलते कई भर्तियां निरस्‍त हुई हैं। इस मामले में अशोक गहलोत का तो एक रिकॉर्ड ही बन गया है।

राजस्‍थान में विवादित भर्ती

रीट भर्ती परीक्षा : राजस्‍थान में पिछले साल रीट के लिए 26 लाख ने आवेदन किया था। 16 लाख से ज्‍यादा अभ्‍यर्थियों ने रीट परीक्षा दी थी।

राजस्‍थान पटवारी भर्ती परीक्षा : पांच हजार 378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा हुई थी। डमी अभ्‍यर्थी बैठकर नकल करवाई गई थी। पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में 50 से ज्‍यादा लोग पकड़े गए थे।

जेईएन भर्ती परीक्षा : 533 पदों वाली जेईएन भर्ती परीक्षा का भी पेपर आउट हुआ। पेपर लीक होने के कारण 6 दिसम्‍बर 2020 का परीक्षा निरस्‍त कर दी गई। हालांकि बाद परीक्षा दुबारा भी हुई।

Recommended Video

    Rajasthan में 2nd Grade Teacher Recruitment Exam का पेपर लीक, RPSC ने किया रद्द | वनइंडिया हिंदी

    लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा : 700 पदों वाली लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा से दो घंटे पहले ही इसका पेपर आउट हो गया था। 19 सितम्‍बर 2020 को परीक्षा दुबारा करवाई गई थी।

    फार्मासिस्‍ट भर्ती परीक्षा : 1736 पदों वाली फार्मासिस्‍ट भर्ती परीक्षा भी विवादों में रही। यह परीक्षा आयोजित करवाने की घोषणा पांच बार हुई। आज तक परीक्षा नहीं करवाई जा सकी।

    rajasthan paper leak

    आरपीएससी मूकदर्शक बना देख रहा

    आरपीएससी सचिव हरजीलाल अटल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वरिष्‍ठ अध्‍यापक भर्ती परीक्षा 2022 जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित करवाई गई थी। पेपर स्‍थगित किया गया है। पेपर लीक कैसे हुआ? इसका पता पुलिस जांच से चल सकेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आयोग अपने स्‍तर पर कार्रवाई करेगा।

    सीएम गहलोत बोले मेहनत करने वालों का है हक

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी मैं महसूस कर सकता हूं, परन्‍तु अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने की कोशिश करने वालों का चयन नहीं होने दिया जाएगा। राजस्‍थान की भर्तियों पर सिर्फ मेहनती युवाओं का हक है। मेरी अपील है कि किसी के बहकावे में आने की बजाय अपनी तैयारी करें।

    वरिष्‍ठ अध्‍यापक भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक केस

    उदयपुर एसपी विकास शर्मा का कहना है कि पेपर लीक होने की जानकारी देर रात को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया था। उदयपुर जिले के बेकरिया पुलिस थाने के बाहर खड़ी बस को संदिग्‍ध मानते हुए तलाशी ली तो उसमें बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते थे। पुलिस जांच में पता चला कि उनको पेपर 10-10 लाख रुपए में बेचा गया था।

    Rajasthan paper leak Case

    मास्‍टर माइंड सुरेश विश्‍नोई ने बनाया प्‍लान

    पुलिस के अनुसार जोधपुर निवासी सुरेश विश्‍नोई ने वरिष्‍ठ अध्‍यापक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करवाने का प्‍लान बनाया। इसने एक बस किराए पर ली। विश्‍नोई की मदद भजनलाल डॉक्‍टर ने की। सुरेश विश्‍नोई ने जयपुर के सुरेश धाका और भूपी सारण से पेपर लाया जो भजनलाल के जरिए अभ्‍यर्थियों तक पहुंचा। सूत्रों का कहना है कि जयपुर के धाका व भूपी सारण को पेपर आरपीएससी के किसी व्‍यक्ति के जरिए मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+