राजस्थान : 6 जिलों में पंचायत चुनावों की घोषणा, तीन चरणों में वोटिंग, 4 सितंबर को आएंगे नतीजे
जयपुर, 6 अगस्त। निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये जिले हैं भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही। यहां तीन चरणों में चुनाव करवाएं जाएंगे।

4 सितंबर को सदस्यों के चुनावी नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद 6 सितंबर को प्रमुख-प्रधान के चुनाव होंगे और 7 सितंबर को उपप्रमुख-उपप्रधान के चुनाव होंगे। उसी दिन शाम को परिणाम जारी हो जाएगा। इन 6 जिलों में कुल 77 लाख 94 हजार 03 सौ मतदाता पंजीकृत हैं, जो अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन 6 जिलों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक लागू रहेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से राज्य सरकार को आदर्श आचरण संहिता की प्रभावी पालना के निर्देश दिए गए हैं, जो विकास कार्य पहले से ही चल रहे हैं, वे सभी आचार संहिता से प्रभावित नहीं होंगे। नई स्कीम, नए विकास कार्य और नए आदेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इन सभी 6 जिलों के सभी विभागों में अगले आदेश तक सरकारी कर्मचारियों के तबादले पर भी रोक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications