राजस्थान पंचायत चुनाव 2021 : धौलपुर व अलवर कई जगहों पर निर्दलीयों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का गणित
जयपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2021 के तहत अलवर और धौलपुर में मतगणना हो रही है। अलवर जिले की 16 पंचायत समितियों के लिए 356 पंचायत समिति सदस्यों व 49 जिला वार्ड पार्षदों के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के बाद आज अलवर जिला मुख्यालय पर मतगणना हुई।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रोंं से आए प्रत्याशियों के हजारोंं समर्थकों कंट्रोल करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। अलवर जिले की 16 पंचायत समितियो के 356 पंचायत समिति सदस्यों व जिला पार्षदों के लिए मतदान के बाद आज मतगणना हुई। मतगणना स्थल पर गहमा गहमी देखी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी नंनुमल पहाड़िया व एसपी तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
अलवर जिले की पंचायत समितियों के आये परिणामों में कही भाजपा ने मोर्चा मारा तो कही कोंग्रेस भारी रही। वहीं कई जगहों पर निर्दलीयों ने खेल बिगाड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशियों के जीतने के बाद कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव निवास फूल बाग पहुंचे। यहां सबने श्रम मंत्री टीकाराम जूली का व भंवर जितेंद्र सिंह का आभार जताया। दोपहर करीब दो बजे तक पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के बाद दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना शुरू हुई।
धौलपुर-पंचायतीराज चुनाव
1. सैपऊ पंचायत समिति में बीजेपी को मिला बहुमत। 27 में से 14 पर जीती बीजेपी, 9 पर कांग्रेस,2-2 पर बीएसपी व निर्दलीय।
2.बसेड़ी पंचायत समिति में एक सीट से कांग्रेस बहुमत से पीछे/19 में से9 पर कांग्रेस, 4 पर बीजेपी और 6 निर्दलीय।
3.सरमथुरा पंचायत समिति में निर्दलीयों ने मारी बाजी/15 में से
9 पर निर्दलीय,4 पर कांग्रेस,एक बीएसपी ओर दो बीजेपी।
4.बाड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस ने मारी बाजी/25 में से 18 पर कांग्रेस,4 पर बीजेपी और तीन निर्दलीय।
5.धौलपुर पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनना तय/29 में से 14 पर कांग्रेस,10 पर बीजेपी,4 पर बीएसपी ओर एक निर्दलीय।
6.राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने मारी बाजी/25 में से 19 पर कांग्रेस,3 पर बीजेपी और तीन निर्दलीय।












Click it and Unblock the Notifications