राजस्थान: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित, गहलोत सरकार ने जारी किया आदेश
गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर वर्ष 2023 के घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर अब 03 अप्रैल 2023 को सम्पूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

राजस्थान में गहलोत सरकार ने एक आदेश जारी कर वर्ष 2023 के घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर अब 03 अप्रैल 2023 को सम्पूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश 04 अप्रैल को घोषित किया गया था। प्रदेश में अब 04 अप्रैल को कार्य दिवस रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications