राजस्‍थान में 55 हजार नर्सिंगकर्मी क्‍यों हैं आंदोलन की राह पर? प्रदेश संयोजक ने बताई 11 वजह व अगला प्‍लान

Rajasthan Nursing Staff: 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्‍थान में नर्सिंगकर्मी जयपुर के रामनिवास बाग में स्‍वाभिमान रैली निकाल रहे हैं। इससे पहले अस्‍पतालों में रोजाना दो-दो घंटे का कार्य बहिष्‍कार कर रहे थे।

Nursing andolan Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले सरकारी अस्‍पतालों में कार्यरत नर्सिंगकर्मी आंदोलन की राह पर है। अब तक अस्‍पतालों में रोजाना दो-दो घंटे का कार्य बहिष्‍कार ही कर रहे थे। आज शुक्रवार को राजधानी जयपुर में स्‍वाभिमान रैली निकाल रहे हैं।

Rajasthan Nurses Joint Sangharsh Samiti

राजस्‍थान नर्सेज संयुक्‍त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर से 15 हजार से ज्‍यादा नर्सिंगकर्मी जयपुर के रामनिवास बाग के पास रामलीला मैदान परिसर में दोपहर 12 बजे से जारी स्‍वाभिमान रैली में पहुंचे हैं और अपने हक व स्‍वाभिमान की रक्षा के लिए हुंकार भर रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में राजस्‍थान नर्सेज संयुक्‍त संघर्ष समिति के के प्रदेश संयोजक प्‍यारेलाल चौधरी ने बताया कि राजस्‍थान में करीब 55 हजार नर्सिंगकर्मी हैं, जो विभिन्‍न सरकारी अस्‍पतालों में कार्यरत हैं। नर्सिंग स्‍टाफ अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है।

Rajasthan Nurses Joint Sangharsh Samiti

चौधरी ने बताया कि उनके संगठन ने अपने अधिकारी व स्‍वाभिमान के लिए अफसरों व नेताओं को खूब ज्ञापन दिए, मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उच्‍च स्‍तर पर भी कई बार वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही। ऐसे में नर्सिंग स्‍टाफ कई दिन से रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्‍कार कर रहा था।

Rajasthan Nurses Joint Sangharsh Samiti

चौधरी ने कहा कि अब राजस्‍थाननर्सेज संयक्‍त संघर्ष समिति आर-पार की लड़ाई को तैयार है। जयपुर की स्‍वाभिमान रैली के बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में नर्सिंग स्‍टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगा। नर्सिंग स्‍टाफ अपने हक के लिए चुप नहीं बैठेगा।

Rajasthan Nurses Joint Sangharsh Samiti

राजस्‍थान नर्सेज संयुक्‍त संघर्ष समिति की 11 मांगें

  • केंद्र के समान वेतन भत्‍ते
  • नर्सेज कैडर का पुनर्गठन
  • समय पर पदोन्‍नति स्‍थापना नीति लागू करना
  • संविदा प्रथा समाप्‍त हो
  • बीएससी एवं एमएससी डिग्रीधारी नर्सिंगकर्मियों को उच्‍च शिक्षा भत्‍ता
  • सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करना
  • एएनएम, ट्यूटर, एलएचवी के पदनाम परिवर्तन
  • यूनिफॉर्म कोड में बदलाव
  • स्‍वतंत्र नर्सिंग निदेशालय की स्‍थापना
  • दवाई लिखने का अधिकार
  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को गैजिटेड करना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+