राजस्थान : संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह को नोटिस
जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनकी धर्मपत्नी नोनद कंवर को नोटिस जारी किये गये हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से इस मामले में 17 अन्य लोगों को भी नोटिस भेजे गये हैं। पिछले दो साल से राजस्थान की सियासत में इस प्रकरण ने खासा हड़कंप मचा रखा है। कांग्रेस सरकार को गिराने के प्रयास और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर रहे हैं। अब कोर्ट से मिले नोटिस ने फिर से मामला गरमा दिया है।
संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में काफी निवेशकों ने भारी रकम निवेश की और संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से निवेशकों को रकम को नहीं लौटाने पर निवेशकों ने संजीवनी पीड़ित संघ के नाम से संस्था बनाई थी। इसकी ओर से उच्च न्यायालय में याचिका पेश की गई, जिसमें आरोप लगाया कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने भारी निवेश करवाकर विक्रम सिंह और सहयोगियों ने छल कपट किया और फर्जी रिकॉर्ड पोस्टर दिखाकर निवेशकों को धोखे में रखा। याचिकाकर्ताओं ने मामले की जांच ED, SFIO, CBI से करवाने की मांग की।
गौरतलब है कि इस याचिका में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उनकी पत्नी नोनाद कंवर, होम एंड अफेयर्स सेक्रेट्री के माध्यम से केंद्र सरकार, फाइनेंस मिनिस्ट्री के सचिव समेत कई लोगों को पक्षकार बनाया है। हाई कोर्ट ने इन सभी लोगों को नोटिस जारीकर जवाब तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications