Rajasthan News: वसुंधरा राजे का बारां-अटरू से दौरा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां-अटरू से भाजपा के उम्मीदवार राधेश्याम बैरवा के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बारां-अटरू से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी उम्मीदवार श्री राधेश्याम बैरवा जी के समर्थन में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। ये कार्यकर्ता भाजपा की रीढ है, जिनके बूते पार्टी ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव हासिल किया है।'













Click it and Unblock the Notifications