Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने झालावाड़ दौरे के दौरान मंदिरों में किए दर्शन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ दौरे के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज का दिन मेरे झालावाड़ परिवार के बीच बीता। इस दौरान मंदिर दर्शन की कड़ी में चंद्रभाग मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर तथा लंका गेट बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का ध्यान किया। इसके बाद सूर्य मंदिर, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, आनंद धाम मंदिर तथा चौथ माता मंदिर में भी दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा सृष्टि के कल्याण की कामना की।'













Click it and Unblock the Notifications