Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने जम्मू कश्मीर में शहीद जवान बाबूलाल जाट को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में राजस्थान के मनोहरपुर निवासी बाबूलाल जाट की शहादत पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुई आतंकवादियों से मुठभेड़ में राजस्थान के मनोहरपुर निवासी वीर जवान श्री बाबूलाल जाट जी की शहादत का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मां भारती की सुरक्षा में दिए गए आपके बलिदान को यह राष्ट्र कभी नहीं भूल पाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करें।'













Click it and Unblock the Notifications