Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने फागी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की सभा, आमजन से मांगा जनादेश
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दूदू विधानसभा क्षेत्र के फागी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज दूदू विधानसभा क्षेत्र के फागी में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री प्रेमचंद बैरवा जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रेमचंद जी को आशीर्वाद देने उमड़ा यह जन सैलाब बता रहा है कि अबकी बार दूदू में भाजपा का कमल प्रचंड बहुमत से खिलने वाला है।'













Click it and Unblock the Notifications