Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने करौली के भाजपा नेता के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करौली के भाजपा कार्यकर्ता टोनू राजोरिया के निधन पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'करौली से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, सेवाभावी युवा श्री टोनू राजोरिया जी के असामयिक निधन का समाचार पाकर बहुत दुःख हुआ। उनके जाने से हमारी पारिवारिक माला का एक अहम मोती टूट गया है। टोनू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करती हूं।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications