Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने सिरोही में किया चुनाव प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सिरोही में भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय ओटाराम देवासी जी ने सदैव लोक कल्याण को सर्वोपरि रखा है। हमारी भाजपा सरकार में इन्होंने गौ पालन मंत्री के रूप में गौ-माता की सेवार्थ अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं। मेरा सिरोही की जनता से आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में अधिकाधिक वोट कर श्री ओटाराम जी को विजयी बनाएं।'













Click it and Unblock the Notifications