Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने उदयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया जीत का आह्वान, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में कार्यकर्ताओं से जीत का आह्वान किया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीत का विश्वास लेकर कमल खिलाना है। लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास ठीक नहीं है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने लिखा कि 'हमें जीत का विश्वास लेकर कमल खिलाना है, पर अत्यधिक आत्मविश्वास ठीक नहीं है। क्योंकि घर बैठे गंगा कभी नहीं आती। इसलिए हम सब मा. श्री अमित शाह जी को भरोसा दिलाएं कि बिना रुके-बिना थके जी तोड़ मेहनत करेंगे और हर क्षेत्र में असफलता के रिकॉर्ड तोड़ चुकी गहलोत सरकार को उखाड़ कर फिर से कमल खिलाएंगे।'













Click it and Unblock the Notifications