Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने चाकसू में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांग
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चाकसू में कार्यकर्ता सम्मेलन कर भाजपा प्रत्याशी रामअवतार बैरवा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज चाकसू में कार्यकर्ता सम्मेलन कर भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री रामअवतार बैरवा जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वहीं दीपावली की रामा-श्यामा भी की। यहां स्थानीय नागरिकों द्वारा जिस उत्साह व स्नेह भाव से पुष्प व आशीर्वाद की वर्षा की गई, उससे स्पष्ट है कि चाकसू में अबकी बार भाजपा का कमल लहराएगा।'













Click it and Unblock the Notifications