Rajasthan News: प्रदेश के विभिन्न अराजपत्रित पद अब होंगे राजपत्रित, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृत
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायक अभियोजक अधिकारी, पर्यवेक्षक बीमा, आयुष नर्सिंग अधीक्षक ग्रेड-। तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के सहायक रजिस्ट्रार के पदों को राजपत्रित पद घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
विसंगतियां होगी दूर
सीएम गहलोत के इस निर्णय से इन विभागों में राजपत्रित पदों के समान उत्तरदायित्व का निर्वहन करने वाले इन कार्मिकों के पद राजपत्रित ना होने की विसंगति दूर की जा सकेगी। इससे इन कार्मिकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।













Click it and Unblock the Notifications