Rajasthan News: जयपुर मेंं दो एवं जोधपुर में एक नवीन उप पंजीयक कार्यालय खुलेगा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर मेंं दो एवं जोधपुर में एक नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने इन कार्यालयों के संचालन के लिए 30 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
इन पदों में उप पंजीयक, भू-अभिलेख निरीक्षक, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3-3 पद एवं कनिष्ठ सहायक तथा सूचना सहायक के 6-6 पद सम्मिलित हैं। तीनों कार्यालयों के संचालन के लिए 1.87 करोड़ रुपए राशि से आवश्यक संसाधन खरीदे जाएंगे। साथ ही भवन किराए और वेतन भत्तों पर भी व्यय होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications