Rajasthan News: बाघिन टी-111 के तीन शावकों का हुआ नामकरण, अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर सीएम गहलोत का फैसला

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के वनों एवं वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर रणथम्भौर नेशनल पार्क की बाघिन टी-111 के 2 वर्ष के हो चुके तीन शावकों (2 बाघ एवं 1 बाघिन) का नामकरण करने का फैसला लिया है। इनके नाम चिरंजीवी, चिरायु एवं अवनी रखे गए हैं।

खिलाड़ियों के नाम पर रखे गए नाम

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया के नाम पर बाघिन टी-19 का नामकरण कृष्णा किया गया था। इसी प्रकार अब पैरा ओलंपिक पदक विजेता अवनी लेखरा के नाम पर शावक का नाम अवनी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में जब बाघ विलुप्ति की कगार पर थे। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अप्रेल 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरूआत की। इससे देश में बाघों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पिछले 1 माह में रणथम्भौर नेशनल पार्क में 6 शावकों ने जन्म लिया है।

tigar

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+