Rajasthan News: सीएम गहलोत का मास्टरस्ट्रोक, आचार संहिता से पहले तीन नए जिले बनाकर सबको चौंकाया
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक खेला है। सीएम गहलोत ने आचार संहिता लगने से ठीक पहले प्रदेश में तीन नए जिले और बनाने की घोषणा कर दी है। सीएम गहलोत के मुताबिक कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ को नया जिला बनाया जाएगा। सीएम गहलोत की इस घोषणा के बाद सियासी गलियां में हलचल तेज हो गई है। वहीं जिन शहरों को नया जिला बनाया गया है। वहां लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
जनता की मांग पर फैसला
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि जनता की मांग और उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इनमें मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी का नाम शामिल है। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान अब 53 जिलों का प्रदेश होगा। आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

मार्च में की थी 19 नए जिलों की घोषणा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र के दौरान प्रदेश में 19 जिलों और तीन नए संभाग की घोषणा की थी। राज्य में लंबे समय से नए जिले बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए जिले बनाए थे। इसके बाद मालपुरा, कुचामन और सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए मांग तेज हो गई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मांग को स्वीकार करते हुए तीन नए जिलों की घोषणा और कर दी है। राजनीति के जानकार इसे विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने चुनाव से ठीक पहले मास्टर स्ट्रोक खेला है।












Click it and Unblock the Notifications