Rajasthan News: सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी जनसभा की तैयारियों का लिया जायजा, जानिए पूरा कार्यक्रम
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने AICC महासचिव प्रियंका गांधी की शुक्रवार को दौसा जिले के सिकराय में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि 'AICC महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की कल सिकराय (दौसा) में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायज़ा लिया। कल प्रियंका जी दौसा की धरती पर पधार रही हैं, मुझे विश्वास है कि सभा के सफल आयोजन के साथ ही उन्हें दौसा की जनता का भरपूर स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।'













Click it and Unblock the Notifications