Rajasthan News : प्रदेश में खत्म नहीं हुई कांग्रेस की कलह, पायलट ने झुंझुनू में दिखाई गहलोत को अपनी ताकत
राजस्थान में कांग्रेस के भीतर कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार पर घेरने और अनशन के बाद पायलट ने झुंझुनू में कार्यक्रम में सीएम गहलोत पर फिर हमला बोला है।

Rajasthan News : राजस्थान में कांग्रेस के भीतर कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पायलट ने गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश ने सीएम गहलोत और पायलट के बीच चल रहा विवाद कांग्रेस हाईकमान की जानकारी में है। लेकिन हाईकमान भी इस पर फैसला नहीं ले पा रहा है। अभी हाल ही में पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ धरना दिया था। पायलट ने सोमवार को झुंझुनू में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर हमला बोला है।
भ्रष्टाचार पर गहलोत सरकार को घेरा
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झुंझुनू में एक सभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों पर जाँच को लेकर एक दिन का अनशन किया। मैंने कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन किया था। मैंने किसी का विरोध नहीं किया। मैं आज भी मांग रहा हूँ। अभी एक हफ्ता हो गया है कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लेकिन भ्रस्टाचार करने वालों के खिलाफ जाँच होनी चाहिए। सबूत मिले तो कार्रवाई होनी चाहिए। राजस्थान को स्वच्छ राजनीति देने की जिम्मेदारी हम सब लोगों की है। पायलट ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैंने बड़े मैदान में इस बात को कहा हम भ्र्ष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। यह संघर्ष मजबूती से जारी रहेगा। मैंने किसी पर आरोप या लांछन नहीं लगाए। पायलट ने गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा यह लोकतंत्र है। यहाँ जनता जनार्दन है। इसका जिसके सिर पर हाथ होगा। वही ताकतवर होगा। यहाँ मंत्री नेता कई आए और चले गए।
गहलोत सरकार पर सवाल उठा चुके पायलट
आपको बता दें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी ही सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। पायलट ने पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता कर गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद सचिन पायलट ने पिछले मंगलवार को जयपुर में शहीद स्मारक पर इसी मुद्दे को लेकर एक दिवसीय अनशन भी किया था। प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट आने के साथ ही सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मुखर हो गए हैं। आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications