Kylian Mbappe Record: एम्बाप्पे ने रचा इतिहास! कर ली रोनाल्डो के इस महान वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी?

Kylian Mbappe Record: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में सोमवार रात खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप-आई (Group I) के एकतरफा मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हरा दिया। इस जीत से ज्यादा यह मैच फ्रांस के कप्तान और स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) के लिए याद किया जाएगा। मैच का ओपनिंग गोल दागते ही एम्बाप्पे ने ब्राजील के महान पूर्व स्ट्राइकर रोनाल्डो के तीन विश्व कप संस्करणों में कुल 15 गोल करने के दशक पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

रोनाल्डो से तेज निकले एम्बाप्पे (Kylian Mbappe Record)

ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो ने 1998 से 2006 के बीच तीन विश्व कप संस्करणों में अपने 15 गोल पूरे करने के लिए 18 मैच खेले थे। इसके विपरीत, साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले एम्बाप्पे ने महज 16 मैचों में ही 15 गोल का आंकड़ा छू लिया। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (18 गोल) ने अपने छठे विश्व कप और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) ने अपने चौथे विश्व कप में जाकर 15 गोल का आंकड़ा पार किया था। एम्बाप्पे ने यह मुकाम अपने तीसरे ही विश्व कप में हासिल कर लिया।

Kylian Mbappe 1

अब केवल मेसी और क्लोस ही आगे

फीफा वर्ल्ड कप के सर्वकालिक इतिहास पर नजर डालें तो अब केवल दो खिलाड़ी ही एम्बाप्पे से आगे खड़े हैं। 28 मैचों में 18 गोल के साथ लियोनेल मेसी टॉप पर हैं। वहीं 24 मैचों में 16 गोल दागने वाले मिरोस्लाव क्लोस दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। किलियन एम्बाप्पे और रोनाल्डो अब इस लिस्ट में 15-15 गोल के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

फैक्ट्री में 8 घंटे मशीन चलाने वाला मजदूर बना वर्ल्ड कप का हीरो? FIFA World Cup ने रातोंरात बदल दी किस्मत!
फैक्ट्री में 8 घंटे मशीन चलाने वाला मजदूर बना वर्ल्ड कप का हीरो? FIFA World Cup ने रातोंरात बदल दी किस्मत!

एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते-बनते चूका

इराक के खिलाफ मैच में एम्बाप्पे इतिहास का एक रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब आकर चूक गए। अगर वे इस मैच में एक और गोल (Brace) दाग देते, तो वे लगातार तीन विश्व कप मैचों में दो या दो से अधिक गोल करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाते। वे 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ हैट्रिक और इस सीजन के पहले मैच में सेनेगल के खिलाफ दो गोल कर चुके थे। फुटबॉल इतिहास में यह कारनामा अब तक केवल गुइलेर्मो स्टेबिला (1930), सैंडोर कोक्सिस (1954) और लियोनेल मेसी ही कर सके हैं।

68 साल बाद फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, FIFA World Cup में पूरे हुए 100 गोल, टूटा 1958 का कीर्तिमान
68 साल बाद फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, FIFA World Cup में पूरे हुए 100 गोल, टूटा 1958 का कीर्तिमान
Lionel Messi Record: मेसी ने रचा इतिहास! तोड़ा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Lionel Messi Record: मेसी ने रचा इतिहास! तोड़ा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+