LPG Cylinder Tracking: आपका सिलेंडर कहां पहुंचा? मिनटों में कीजिए पता, ऐसे करें लाइव लोकेशन चेक

LPG Cylinder Tracking: आप गैस सिलेंडर बुक करते हैं और इसके बाद आपके मन में ये सवाल गूंजता रहता है कि सिलेंडर कब आएगा? अगर आप कामकाजी लोग हैं तो और ज्यादा परेशान रहते है क्योंकि हर पल ये ही लगा रहता है कि सिलेंडर कहीं घर पर तब आए जब आप घर में ना हों, तो क्या होगा? इन्हीं परेशानी से अब आप मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं, बस आपको एक छोटा सा काम कराना होगा और वो काम है ट्रैकिंग सिस्टम।

दरअसल देश की प्रमुख एलपीजी कंपनियां ग्राहकों को घर बैठे ही सिलेंडर ट्रैक करने की सुविधा दे रही हैं। अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए सिर्फ कुछ ही क्लिक में जान सकते हैं कि आपका सिलेंडर कहां है और इसकी डिलीवरी कब तक होने की संभावना है। इंडेन (Indane), एचपी (HP Gas) और भारत गैस (Bharat Gas) के करोड़ों ग्राहकों के लिए यह सुविधा बेहद आसान और पारदर्शी बना दी गई है।

LPG Cylinder Tracking

मोबाइल ऐप के जरिए ऐसे करें लाइव ट्रैकिंग

अगर आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं, तो आप 'IndianOil ONE' ऐप का उपयोग कर सकते हैं। वहीं एचपी के ग्राहकों के लिए 'HPPay' या 'HPGas' ऐप उपलब्ध है। भारत गैस के उपभोक्ता 'Hello BPCL' या 'Bharatgas' ऐप डाउनलोड करके अपनी बुकिंग का लाइव अपडेट देख सकते हैं।

संबंधित ऐप को गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

इसके लिए आपको सबसे पहले संबंधित ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद होमपेज पर जाते ही आपको 'बुक हिस्ट्री' (Booking History) या 'ट्रैक ऑर्डर' (Track Order) का चयन करना होगा। यहां आपको डिलीवरी एजेंट के प्रस्थान से लेकर घर पहुंचने तक का पूरा विवरण प्राप्त हो जाएगा।

वेबसाइट पोर्टल से स्टेटस जानने का तरीका

यदि आपके फोन में स्पेस की कमी है या आप नया ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो आप सीधे कंपनियों के इंटरनेट पोर्टल की मदद ले सकते हैं। सभी प्रमुख गैस कंपनियों के पास ग्राहक सेवा पोर्टल मौजूद हैं। इंडेन के लिए 'cx.indianoil.in', एचपी के लिए 'myhpgas.in' और भारत गैस के लिए 'my.ebharatgas.com' पर जाकर आप अपना खाता देख सकते हैं।

बिना इंटरनेट और साधारण फोन पर भी मिलेगी जानकारी

देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन या इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे बुजुर्गों या ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए गैस कंपनियों ने एसएमएस और व्हाट्सएप सेवाएं भी शुरू की हैं। इसके माध्यम से भी सिलेंडर की स्थिति का तुरंत पता लगाया जा सकता है। आपको बस अपने पंजीकृत मोबाइल से एक निर्धारित प्रारूप में मैसेज भेजना होता है।

व्हाट्सएप पर 'LPG' लिखकर मैसेज करें

उदाहरण के लिए, भारत गैस के साथ जुड़े ग्राहक अपने व्हाट्सएप पर 'LPG' लिखकर उनके आधिकारिक नंबर पर भेज सकते हैं। एचपी गैस के उपभोक्ता भी 'HPGAS STATUS' लिखकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इंडेन के ग्राहक अपने व्हाट्सएप से 7588888824 नंबर पर 'STATUS' लिखकर बुकिंग की ताजी स्थिति पता कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड नंबर से एसएमएस भेजकर भी डिलीवरी टाइम की जानकारी पाई जा सकती है।

घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

अगर रेट की बात करें तो फिलहाल फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 23 जून को रेट बढ़ने के बाद दिल्ली में अब कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है।

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली -₹942
  • कोलकाता -₹968
  • मुंबई -₹941.5
  • चेन्नई -₹957.5
  • गुड़गांव- ₹921.50
  • नोएडा- ₹939.50
  • बैंगलोर- ₹944.50
  • भुवनेश्वर- ₹967.00
  • चंडीगढ़ -₹951.50
  • हैदराबाद -₹994.00
  • जयपुर- ₹945.50
  • लखनऊ- ₹979.50
  • पटना -₹1040

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली -3,113.50
  • मुंबई - 3,067.50
  • कोलकाता- 3,255.50
  • चेन्नई- 3,283.00
  • लखनऊ- 3,198.00
  • हैदराबाद - 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना- 3,400.00
  • जयपुर - 3,141.00
  • गुड़गांव - 3,130.00
यह पढ़ें:LPG New Rules 2026: 90 दिन की डेडलाइन आज खत्म! e KYC नहीं कराया तो कनेक्शन ब्लॉक? क्या है नियम?
यह पढ़ें:LPG New Rules 2026: 90 दिन की डेडलाइन आज खत्म! e KYC नहीं कराया तो कनेक्शन ब्लॉक? क्या है नियम?
यह पढ़ें:LPG UPDATE: 'PNG वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर', रद्द होंगे कनेक्शन, आपके शहर में कहां पहुंचा एलपीजी का दाम?
यह पढ़ें:LPG UPDATE: 'PNG वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर', रद्द होंगे कनेक्शन, आपके शहर में कहां पहुंचा एलपीजी का दाम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+