England T20 Squad: भारत सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान! मिस्ट्री ऑलराउंडर की हुई अचानक एंट्री

England T20 Squad: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक बड़ा स्क्वाड चुना है, जिसकी कमान आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में सौंपी गई है।

7 खिलाड़ियों का किया गया है चयन (England T20 Squad)

इस टीम चयन का सबसे बड़ा आकर्षण डोमेस्टिक क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के लिए रनों का अंबार लगाने वाले अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला पहला अंतरराष्ट्रीय बुलावा है। यह सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हो रही है। इसलिए इंग्लिश सेलेक्टर्स ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर जानबूझकर 17 खिलाड़ियों का बड़ा दस्ता चुना है।

England T20 Squad 1

कौन हैं जेम्स कोल्स?

22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कोल्स ने पिछले 12 महीनों में घरेलू और विदेशी टी20 लीग्स में शानदार कंसिस्टेंसी दिखाई है। कोल्स ने अब तक खेले 71 टी20 मैचों में 28.60 की औसत से 1,373 रन बनाए हैं। इसके साथ ही अपनी स्पिन गेंदबाजी से 8.27 की इकॉनमी रेट के साथ 53 विकेट भी चटकाए हैं। इसी महीने कोल्स ने ससेक्स के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में नाबाद 224 रनों की मैराथन पारी खेली थी। नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने उन्हें टीम का एक्स-फैक्टर बताया है।

तीन स्टार्स की हुई टीम में वापसी

टी20 वर्ल्ड कप मिस करने वाले तीन प्रमुख खिलाड़ियों की इस सीरीज के जरिए इंग्लिश टीम में वापसी हो रही है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स, तेज गेंदबाज सोनी बेकर और साकिब महमूद की टीम में दोबारा एंट्री हुई है। इंग्लैंड को अपने गेंदबाजी संतुलन में थोड़ा बदलाव करना पड़ा है क्योंकि ब्रायडन कार्स और जेमी ओवरटन गंभीर चोटों के कारण इस हाई-प्रोफाइल सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

68 साल बाद फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, FIFA World Cup में पूरे हुए 100 गोल, टूटा 1958 का कीर्तिमान
68 साल बाद फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, FIFA World Cup में पूरे हुए 100 गोल, टूटा 1958 का कीर्तिमान

बटलर, साल्ट और जोफ्रा आर्चर शामिल

भले ही कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हों, लेकिन टीम में जोस बटलर, फिल साल्ट और टॉम बैंटन के रूप में टॉप-ऑर्डर और विकेटकीपिंग के मजबूत विकल्प मौजूद हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और सैम करन की जोड़ी धार देगी, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी आदिल राशिद, रेहान अहमद और लियाम डॉसन के कंधों पर होगी। विली जैक्स और जैकब बेथेल टीम को अतिरिक्त ऑलराउंड गहराई प्रदान करेंगे।

Lionel Messi Record: मेसी ने रचा इतिहास! तोड़ा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Lionel Messi Record: मेसी ने रचा इतिहास! तोड़ा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लिएम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

IRE vs IND Squad: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी गई कमान
IRE vs IND Squad: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी गई कमान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+