Rajasthan News: प्रदेश में 21 नगरीय निकायों में होंगे सड़क विकास कार्य, सीएम गहलोत ने दी 106.13 करोड़ की मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 21 नगरीय निकायों में 367 सड़क विकास कार्यों के लिए 106.13 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से प्रदेश के 21 नगरीय निकायों में मुख्य सड़कों के मेजर रिपेयर के कार्य हो सकेंगे। सीएम गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 50 किमी, नगर परिषद क्षेत्र में 35 किमी तथा नगर पालिका क्षेत्र में 20 किमी सड़कों के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं।

1450 करोड़ रुपए पूर्व में ही स्वीकृत

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। इसकी अनुपालना में 238 नगरीय निकायों के 4042 सड़क विकास कार्यों के लिए 1450 करोड़ रुपए की पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+