Rajasthan News: अजमेर में सामने आई सीएम गहलोत की योजना की हकीकत, महिला को मिला मुफ्त फोन ब्लास्ट
Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आने लगी है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे गए थे। अजमेर के कोटड़ा इलाके से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत मिले मोबाइल में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन फोन अलमारी में रखे होने से उसमें ब्लास्ट होने पर 21 हजार रुपए, कपड़े और दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। लाभार्थी महिला ने मोबाइल की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं। वही तकनीकी जानकारों की माने तो मोबाइल की बैटरी ज्यादा चार्ज करने या बैटरी के फूलने से मोबाइल में ब्लास्ट हुआ है।
घर की अलमारी से निकला धुआं
अजमेर के कोटडा क्षेत्र में वाल्मीकि कॉलोनी निवासी अनु देवी ने बताया कि वह घरों में खाना बनाने का काम करती है। सुबह वह काम पर गई थी। उनका 15 वर्षीय बेटा अनुराग घर पर था। करीब 10 बजे अनुराग का फोन आया। उसने कहा कि मां अलमारी से दुआ निकल रहा है। वह घबरा गई और भागती हुई घर पहुंची। लाभार्थी महिला ने अलमारी को खोलकर देखा तो स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो गया था। अलमारी में धुआं भरा हुआ था। मोबाइल के साथ रखा चार्जर भी जल गया। अनु देवी ने बताया कि उन्हें 22 अगस्त को जवाहर रंगमंच केंद्र से सरकार द्वारा रेडमी A2 फोन दिया गया था।

चुनाव नजदीक आते ही मतदाताओं को रिझाने की कोशिश
अनु देवी ने बताया कि मोबाइल में ब्लास्ट होने से अलमारी में रखे 21 हजार रुपए, 25 हजार के कपड़े और दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार को अच्छी क्वालिटी के मोबाइल देने चाहिए। खराब क्वालिटी के मोबाइल से किसी के साथ भी बड़ा हादसा हो सकता है। वही उनके रिश्तेदारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही जनता को आकर्षित करने और राजनीति चमकाने के लिए मोबाइल दिए जा रहे हैं। 24 दिन बाद ही उनका मोबाइल ब्लास्ट हो गया।












Click it and Unblock the Notifications