Rajasthan News: प्रियंका गांधी ने झुंझुनू में दो गारंटी दी, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया आह्वान
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि झुंझुनूं में प्रियंका गांधी ने प्रदेश की महिलाओं को ये 2 गारंटियां दीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज झुंझुनूं में श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश की महिलाओं को ये 2 गारंटियां दीं। ₹500 में सिलेंडर 1.04 करोड़ परिवारों के लिए। ₹10 हजार परिवार की महिला मुखिया को हर साल। महिला सशक्तीकरण के इस नए अध्याय का स्वागत जनता ने "काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से" के उद्घोष के साथ किया।'













Click it and Unblock the Notifications