Rajasthan News: पीएम मोदी 31 मई को आएंगे अजमेर, जानिए प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी प्रदेश के अजमेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी अजमेर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

narendra modi

Rajasthan News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दिन प्रदेश के अजमेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी अजमेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के अजमेर दौरे की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। पार्टी को सीकर और अजमेर के दो स्थानों में से एक को चुनना था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी की जनसभा अजमेर में ही होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर से मीडिया से बातचीत करने के दौरान यह जानकारी दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजमेर में पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी करना शुरू कर दिया है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे पीएम मोदी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पहले अजमेर आने का कार्यक्रम था। लेकिन अब अजमेर के लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम तय किया गया है। पीएम मोदी के पहले सीकर में जनसभा करने की चर्चा थी। लेकिन पार्टी ने सोमवार की देर रात भाजपा के अजमेर के नेताओं को पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विधानसभा अजमेर में होगी। अजमेर में जयपुर रोड पर कायड़ सभा स्थल पर यह सभा होगी। पीएम मोदी केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के लिए यह जनसभा करने जा रहे हैं। इस सभा में पीएम मोदी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे।

अजमेर संभाग की 25 सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान अजमेर संभाग के मतदाताओं को साधेंगे। अजमेर संभाग के 4 जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर में कुल 25 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को पीएम मोदी अपनी जनसभा के जरिए टारगेट करेंगे। अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि पीएम मोदी 31 मई को अजमेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस जनसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+