Rajasthan News: 2030 तक खेल सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान को नंबर वन बनाना हमारा विजनः सीएम गहलोत

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों से गांव-ढाणी की खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल रहा है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा एवं खेल राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में हैं। वर्ष 2030 तक खेल सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान को नंबर वन राज्य बनाना हमारा विजन है। वर्ष 2030 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए आमजन को आगे आकर सुझाव देने चाहिए।

मुंडिया रामसर में किया खेल प्रतियोगिता का अवलोकन

सीएम गहलोत गुरूवार को मुंडिया रामसर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक-2023 के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर खेल का माहौल तैयार करने के लिए गत वर्ष राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था। इसमें लगभग 30 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह संख्या इस बार लगभग 60 लाख तक पहुंच गई है। इनमें 25 लाख महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। हर आयु वर्ग के खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इससे प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है और एक नई खेल संस्कृति विकसित हो रही है।

ashok gehlot

प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। इसी दिशा में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में कई गुना बढ़ोतरी, खेल मैदानों का विकास जैसे फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से राजस्थान खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है।

राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को मिल रही राहत

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में महंगाई एवं बेरोजगारी से राहत देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं को इंटरनेटयुक्त निशुल्क स्मार्टफोन, अन्नपूर्णा राशन किट, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग, पशुपालकों को दो दुधारू पशुओं का 40 हजार रुपए का बीमा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत दी जा रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें 40 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट युवाओं को समर्पित किया गया था। किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अपराधियों के विरूद्ध सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रुपए की लागत से रामप्रताप कटारिया स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान गहलोत ने महिलाओं के रस्साकशी तथा कबड्डी मैच भी देखे एवं खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों को मिल रहे बेहतरीन अवसर

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश में उत्कृष्ट खेल ढ़ांचा तैयार हो रहा है। युवा मामलात एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन मिला है। अन्य राज्य भी प्रदेश की खेल नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। समारोह में विधायक गंगा देवी, आलोक बेनीवाल, गोपाल मीणा एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजू ढ़ाका, हीरानंद कटारिया, दीपक हुड्डा, कमल किशोर पारीक, सदा राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+