Rajasthan News: सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को सीएमआर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इसमें संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम चौधरी, राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. के.के. स्वामी, सचिवालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कपिल देव, शिवजी राम जाट, रामस्वरूप विश्नोई, सहायक शासन सचिव आविद हसन, सहायक अनुभागाधिकारी विरेन्द्र प्रताप सिंह राणावत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। सीएम गहलोत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications