Rajasthan News: जयपुर के कोटखावदा के देहलाला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी, सीएम गहलोत का अहम फैसला
Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर जिले की कोटखावदा पंचायत समिति के देहलाला गांव में पुलिस चौकी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके संचालन के लिए 7 नवीन पदों का सृजन भी होगा।
आमजन को मिलेगी राहत
नवीन पदों में पुलिस उप निरीक्षक का 1 एवं कानिस्टेबल के 6 पद शामिल हैं। सीएम गहलोत के इस निर्णय से क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आमजन को राहत मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications