Rajasthan News : राजसमंद के देवगढ़ में खुलेगा नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजसमंद के देवगढ़ में नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा। सीएम गहलोत ने कार्यालय संचालन के लिए 7 पद सृजित करने व आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में राजसमंद जिले के देवगढ़ में नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यालय संचालन के लिए 7 पद सृजित करने व आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन पदों में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक सहित सात पद शामिल हैं। कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को नजदीक ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि राजसमंद जिले में भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगना, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों की अनुमानित संख्या 17 हजार 550 है। इनमें तहसील भीम एवं देवगढ़ की संख्या 64 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में कार्यालय खोलने के लिए घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+