Rajasthan News: सीएम गहलोत से मिला कुचामन का प्रतिनिधिमंडल, जिला बनाने के लिए जताया आभार

Rajasthan News: राजस्थान के कुचामन से आए प्रतिनिधिमंडल ने सीएमआर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। नावां विधायक महेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने कुचामन जिले के गठन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम गहलोत ने कहा कि लम्बे समय से कुचामन जिले के गठन की मांग उठ रही थी। कुचामन जिला बनने से स्थानीय निवासियों में अपार उत्साह है। इस निर्णय से डीडवाना एवं कुचामन में जिला मुख्यालय को लेकर चल रहे सवाल का भी पटाक्षेप हो गया है। जिला मुख्यालय से दूरियां कम होने से आमजन को सुगमता होगी। नए जिले गठित करने के लिए बनाई गई समिति द्वारा कुचामन के सीमांकन का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी प्रशासनिक ईकाइयों से सुशासन सुनिश्चित होता है एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। रामलुभाया समिति से सिफारिश प्राप्त होने पर भविष्य में और नए जिलों का गठन किया जा सकता है।

विजन 2030 डॉक्यूमेंट के लिए 3 करोड़ से ज्यादा लोगों के सुझाव

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से सभी क्षेत्रों एवं वर्गाें का अभूतपूर्व विकास हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, महंगाई राहत, वित्तीय प्रबंधन, आधारभूत ढ़ांचा विकास सहित सभी क्षेत्रों में राज्य आगे बढ़ा है। आज प्रदेश में सभी प्रतिष्ठित संस्थाएं खुल चुकी हैं। गत 5 वर्षों में 300 से अधिक कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 130 महिला कॉलेज भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक से राज्य में एक नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। राईट टू हेल्थ लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 25 लाख रूपए तक का इलाज निशुल्क दिया जा रहा है। महंगाई राहत शिविरों से 1.82 करोड़ परिवार लाभान्वित हुए हैं। 7 करोड़ से अधिक गारन्टी कार्ड इन शिविरों के माध्यम बांटे जा चुके हैं। राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए जारी किए गए विजन 2030 डॉक्यूमेंट के लिए 3 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए। सबको आगे बढ़कर इसके लिए अपने सुझाव देने चाहिए।

ashok gehlot

सीएम गहलोत ने क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा किया

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि सीएम गहलोत ने क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए कुचामन जिले के गठन को स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र की जनता में उत्सव का माहौल है। जाकिर हुसैन गेसावत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र का निरन्तर विकास हुआ है। इस अवसर पर लच्छाराम बडारडा सहित बड़ी संख्या में कुचामन से आया जनसमूह उपस्थित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+